विश्लेषक-चिंतक-: जितेंद्र सूर्यवंशी “जीतू पटेल” | मध्य प्रदेश
साथियों, फिल्मों में हम 3 घंटे में हीरो को गिरते देखते हैं, उठते देखते हैं, और अंत में जीतते देखते हैं।
लेकिन असल ज़िंदगी की फिल्म… वो 75 साल से चल रही है। और इस फिल्म का नाम है – “मध्य प्रदेश”।
कट टू: सत्य
किसान खेत में, पसीना बहा रहा है।
युवा शहर में, डिग्री हाथ में, नौकरी की तलाश में।
माँ रसोई में, महंगाई का हिसाब लगा रही है।
और पर्दे के पीछे कुछ लोग… स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।
लेकिन अब… अब स्क्रिप्ट हम लिखेंगे!
मध्य प्रदेश सिर्फ “बीमारू राज्य” की टैगलाइन नहीं है।
ये वो धरती है जो देश को गेहूं उत्तम क्वालिटी का चावल देती है, दूध देती है, खनिज देती है। भरपूर वन संपदा मां नर्मदा का भरपूर जल प्रभाव रेत का भंडार क्या नहीं है मध्य प्रदेश में धरती के गर्भ में बहुमूल्य हीरा जावरा तो दुग्ध उत्पादन में निरंतर आगे बढ़ रहा है
तो फिर हमारा युवा पलायन क्यों करे?
हमारा किसान कर्ज में क्यों डूबे?
हमारा पैसा दिल्ली-मुंबई क्यों जाए? क्यों नहीं अब भोपाल से लेकर हमारा बैतूल अब बदनूर नहीं एक चमचमाता कोहिनूर बने अब पटकथा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने की लिखी जा चुकी है अवसर अब नहीं तो कभी नहीं….
मैं पूछता हूँ… कुछ आप पूछो आखिर क्यों
स्कूल चाहिए तो बजट नहीं,
स्टेडियम चाहिए तो फंड नहीं,
लेकिन चुनाव आते ही वादों का बजट अनलिमिटेड कैसे हो जाता है?
अब और नहीं!
असली फिल्म तब शुरू होगी जब गाँव का आखिरी आदमी बोलेगा – “मेरा हक दो”।
जब कॉलेज का छात्र बोलेगा – “रोजगार दो”।
जब महिला बोलेगी – “सम्मान दो”।
और मैं जितेंद्र सूर्यवंशी “जीतू पटेल” आज ये वादा करता हूँ –
हम विश्लेषण करेंगे, सवाल पूछेंगे, आईना दिखाएंगे।
क्योंकि चिंतक का काम ताली बजाना नहीं, चेताना है।
मध्य प्रदेश आज एक चौराहे पर खड़ा है। एक ओर विरासत, संस्कृति और संसाधनों की अपार संभावनाएं हैं, दूसरी ओर पलायन, बेरोजगारी और उपेक्षा की हकीकत। राजनीति ने हमें सिर्फ चुनावी भाषण दिए, लेकिन विकास की स्क्रिप्ट कोई नहीं लिख पाया। अब समय आ गया है कि नागरिक खुद लेखक बनें। विश्लेषण से सवाल पैदा होते हैं और सवाल से बदलाव। मध्य प्रदेश को अब ताली नहीं, नीति चाहिए। नारे नहीं, नतीजे चाहिए।
इसलिए “artical reader”मंच, हर सोशल मीडिया पोस्ट और हर संपादकीय का एक ही मकसद होना चाहिए – जनता को जगाना। क्योंकि जब तक जनता नहीं जागेगी, व्यवस्था नहीं बदलेगी।…… शेस स्क्रिप्ट आपके समर्थन से निरंतर जारी….