किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई। शिवनाथ नदी स्थित इनटेक वेल में बड़ी मात्रा में जलकुंभी और कचरा फंसने के कारण भिलाई शहर की पेयजल आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। इस समस्या से शहर के कई इलाकों में नियमित जलापूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, इनटेक वेल में जलकुंभी और बहकर आए कचरे के जमा होने से पानी की निकासी और पंपिंग प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके चलते निर्धारित समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और कई क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति बन रही है।
नगर निगम और संबंधित विभाग की टीमें इनटेक वेल से जलकुंभी एवं कचरा हटाने का कार्य कर रही हैं, ताकि पेयजल आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
लगातार बाधित हो रही जलापूर्ति से नागरिकों में नाराजगी है। लोगों ने मांग की है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए नियमित सफाई और प्रभावी प्रबंधन की व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो।