किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई। लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। राधिका नगर और मैत्री विहार सहित कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। बारिश का पानी सड़कों से होते हुए लोगों के घरों तक पहुंच रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कई स्थानों पर खुली नालियां, जाम ड्रेनेज और अधूरी सफाई व्यवस्था के कारण बारिश का पानी समय पर नहीं निकल पा रहा है। नतीजतन सड़कें तालाब जैसी दिखाई दे रही हैं और घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंच रहा है।
निवासियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और खुले नालों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से जल निकासी व्यवस्था में तत्काल सुधार, नालों की नियमित सफाई और जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को बार-बार ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।