सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत त्रिलोकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के निर्देशन में उपनिरीक्षक अमित कुमार शाही ने पुलिस टीम के साथ चिताही तिराहे से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जगतराम निवासी बनकटी, थाना भवानीगंज (सिद्धार्थनगर) तथा सुनील गुप्ता निवासी रसूलाबाद, थाना गैडास बुजुर्ग (बलरामपुर) के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल अदनान शेख एवं आरक्षी धर्मेंद्र कुमार गोंड भी शामिल रहे
सुनील कुमार श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर