स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर में विश्व हेपेटाइटिस डे एवं महा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अमरपुर परिसर, ललितपुर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में एक ओर विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया गया, वहीं दूसरी ओर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत महा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्व हेपेटाइटिस डे पर जागरूकता कार्यक्रम
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. मयंक कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया गया। वर्ष 2026 की थीम “हेपेटाइटिस: इसे खत्म करने के लिए बाधाएँ हटाएँ” पर आधारित कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करना तथा टीकाकरण, जांच और उपचार जैसी स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक एवं आर्थिक बाधाओं को दूर करने पर बल देना रहा।
मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विनय सोनी ने बताया कि हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लीवर में सूजन आ जाती है। यह मुख्य रूप से हेपेटाइटिस A, B, C, D और E वायरस के कारण होता है। उन्होंने बताया कि देश में बड़ी संख्या में लोग हेपेटाइटिस-बी एवं सी से संक्रमित हैं, हालांकि आधुनिक उपचार एवं दवाओं के माध्यम से इनका प्रभावी इलाज संभव है।
वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. पवन सूद ने हेपेटाइटिस-सी, हेपेटाइटिस-ए एवं बी के टीकाकरण और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस-बी का टीका जन्म के तुरंत बाद से लेकर बच्चों, किशोरों और वयस्कों तक लगाया जा सकता है और यह संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है।
इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. श्रुति सिंह, डॉ. महेश कुमार नवदया, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. संध्या साध्या, श्री नंदलाल यादव, श्री महेंद्र पटेल सहित चिकित्सा महाविद्यालय के अनेक चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत महा वृक्षारोपण

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अमरपुर परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत महा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा, प्राचार्य प्रो. डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इफ्तियाज अहमद, चिकित्सकों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि यह अभियान केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि माँ के प्रति सम्मान, प्रेम और प्रकृति संरक्षण का संदेश भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि जिस प्रकार माँ जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ भी जीवन का आधार हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
प्राचार्य प्रो. डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने बताया कि महाविद्यालय ने आगामी 12 जुलाई 2026 तक 15,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए प्रत्येक संकाय सदस्य, छात्र-छात्रा एवं कर्मचारी को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित और जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम में डॉ. श्रुति सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. मधुरेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. उत्कर्ष लाहौरिया, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. आमिर उल हसन, डॉ. सूर्यवीर सिंह, डॉ. पवन सूद, डॉ. एमपी सिंह गुप्ता, डॉ. प्रियंका गुप्तेले, डॉ. रूपाली वर्मा, डॉ. राजेश आर्य, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. मोहित जैन, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. सोनिया कौशल, डॉ. सुधीर रजक, श्री नंदलाल यादव, श्री महेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।