रिपोर्ट राहुल जायसवाल अयोध्या स्टेट रिपोर्टर
अयोध्या। तहसील क्षेत्र बीकापुर के तोरो माफी गांव में अधिग्रहण की चपेट में आए ग्रामीणों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने पर्यटन स्थल विस्तार अधिग्रहण की चपेट में आने वाले ग्रामीणों ने न्याय की लगाई गुहार। पहले 84 कोसी परिक्रमा के नाम पर खेत गवा चुके ग्रामीणों पर अब घर भी गवाने की तलवार लटकती देख परिजनों से भोजन नहीं हो पा रहा है। पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने किसी भी कीमत पर ग्रामीणों के साथ अन्याय न होने देने का दिया आश्वासन देते हुए सरकार द्वारा तीन बार जमीन की पैमाइश करवाई गई जिसमें तीन बार जब गांव के गरीबों का पचासों मकान चपेट में आ गया तो अबकी बार की पैमाइश को सरकार द्वारा सही मान लेना बताया गया है। पूर्व विधायक का दावा ग्रामीणों की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर ना हुआ तो लखनऊ तक करेंगे पैरवी। भारी तादात में ग्रामीण मौजूद। शुभम ओझा, अरुण भारती,प्रधान अहमद रजा, समाजसेवी अजमत, गुरु प्रसाद, लालमणि निषाद, अखंड वर्मा मौजूद आदि सौकडों की संख्या में गांव के लोगो ने अपनी पीड़ा से पूर्व विधायक को अवगत करवा कर बेघर होने से बचाने की गुहार लगाई है।