भीलवाड़ा। सतत सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने फेम इंडिया पोस्ट द्वारा किए गए देशव्यापी सर्वेक्षण में भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दामोदर अग्रवाल के देश के सर्वश्रेष्ठ 25 सांसदों में स्थान प्राप्त करने पर उनका शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक चन्द्रशेखर शर्मा ने कहा कि सांसद दामोदर अग्रवाल का देश के सर्वश्रेष्ठ सांसदों की सूची में शामिल होना केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे भीलवाड़ा जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।उन्होंने कहा कि सांसद अग्रवाल ने जनसमस्याओं के समाधान, विकास कार्यों, संसद में क्षेत्र की प्रभावी पैरवी तथा जनता से निरंतर संवाद स्थापित कर अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है।संस्थान के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद अग्रवाल भविष्य में भी इसी समर्पण एवं सक्रियता के साथ भीलवाड़ा के विकास और जनहित के कार्यों को गति प्रदान करते रहेंगे तथा क्षेत्र को नई उपलब्धियों तक पहुंचाएंगे।सांसद दामोदर अग्रवाल ने सतत सेवा संस्थान के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान भीलवाड़ा की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास और स्नेह उन्हें दिया है, उसी से उन्हें निरंतर जनसेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भीलवाड़ा के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर सतत सेवा संस्थान के संस्थापक चन्द्रशेखर शर्मा, संगठन मंत्री रजनीकांत आचार्य, महासचिव कृष्ण कुमार टेलर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र कचोलिया, डॉ. अवधेश जौहरी प्रदीप चौधरी, राहुल शर्मा, राधेश्याम पोरवाल, रामचंद्र मूंदड़ा, डिम्पल शर्मा एवं गजानंद बोहरा सहित संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
(हीरालाल जाट )की रिपोर्ट