अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। 11 अगस्त को आयोजित होने वाली सरदार विष्णु सिंह गोंड जयंती एवं विशाल महारैली की तैयारियों को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 11 अगस्त सरदार विष्णु सिंह गोंड जयंती के उपलक्ष्य में जयस की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्नजिलेभर से जयस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में महारैली की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बताया गया कि महारैली में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।जयस जिलाध्यक्ष संदीप धुर्वे ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि महारैली को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाया जाए। उन्होंने सभी से समय पर पहुंचने, संगठन के निर्देशों का पालन करने तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया।बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और समाज हित में सफल एवं भव्य महारैली आयोजित करने के संकल्प के साथ हुआ।