बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह
मोतिहारी में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की प्रियांशी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रोफेशनल और तकनीकी पाठ्यक्रमों में नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मोतिहारी शहर स्थित सिंधिया गुमटी के करीब प्रियांशी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल कार्यालय का शुभारंभ किया गया। संस्थान के निदेशक संजीश कुमार और ऑफिस डायरेक्टर प्रीति सिंह ने बताया कि यहां आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, बी.एससी एग्रीकल्चर, बी.फार्मा, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए, एलएलबी, बीपीटी, एम.टेक सहित कई व्यावसायिक और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामांकन की सुविधा उपलब्ध होगी। संस्थान में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत भी छात्रों को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।