( महाराष्ट्र चेतन चातुर्य भिवंडी ग्रामीण विधानसभा न्युज रिपोटर )
भिवंडी तालुका का विभाजन कर पडघा को एक स्वतंत्र तालुका घोषित किया जाए और वहां अपर तहसील मुख्यालय की स्थापना की प्रक्रिया को तत्काल गति दी जाए, इस मांग को लेकर पडघा अपर तहसील मुख्यालय एक्शन कमेटी की ओर से जोरदार प्रयास जारी हैं। इसी सिलसिले में एक्शन कमेटी के सदस्य और राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी (भिवंडी तालुका ग्रामीण) के अध्यक्ष दिलशाद शेख ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा वहिनी अजितदादा पवार से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन की मुख्य बातें:
बढ़ती आबादी और प्रशासनिक दायरा: पडघा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आबादी और प्रशासनिक कामकाज के बढ़ते दायरे के कारण नागरिकों को हो रही असुविधा को दूर करना इस मांग का मुख्य उद्देश्य है।
त्वरित अंमलबजावणी की मांग: भिवंडी तालुका का विभाजन करके पडघा में स्वतंत्र तालुका और अपर तहसील मुख्यालय का गठन जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ऐसी पुरजोर मांग इस दौरान की गई।
सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद: इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक मांग पर शासन स्तर पर तुरंत और सकारात्मक संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ऐसी गहरी उम्मीद इस मुलाकात के दौरान व्यक्त की गई।