धर्म रक्षा सेतु सेवा ट्रस्ट ने कोतवाली में दी तहरीर
गोण्डा । करनैलगंज क्षेत्र में गोवंश के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद धर्म रक्षा सेतु सेवा ट्रस्ट की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ट्रस्ट की ओर से प्रभारी निरीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के भटनैया गांव निवासी राकेश गौतम द्वारा गोवंश के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। पत्र के अनुसार गांव के लोगों को घटना की जानकारी होने पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई। इस दौरान कथित घटना की जानकारी सामने आने और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है।शिकायती पत्र में कहा गया है कि घटना से हिंदू समाज एवं स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ट्रस्ट ने मामले को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए प्रकरण की तत्काल जांच कर मुकदमा दर्ज किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग की है। संगठन के कनक बिहारी दास, विश्वनाथ, कन्हैया लाल वर्मा, अनुज जायसवाल, शिव शंकर भट्ट, अशोक कुमार शुक्ल, संतोष पाण्डेय, संजीव मोदनवाल, जतिन पुरवार, सागर सोनी, दीपक, शिवम आदि ने शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कराकर कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट श्रीनाथ रस्तोगी
आई टी एन नैशनल
जिला सवाददाता गोण्डा