डीएम अरविन्द कुमार चौहान की मजबूत निगरानी में कांवड़ यात्रा की विद्युत व्यवस्था चाक-चौबंद- शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए 3,829 पोलों की रैपिंग से लेकर 518 ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग तक व्यापक इंतजाम…सहारनपुर: कांवड़ यात्रा-2026 में शिवभक्तों की सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने पूरी व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को व्यापक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं- उनके निर्देशन में कांवड़ मार्गों पर विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और मजबूत बनाने का बड़ा अभियान चलाया गया- शिवभक्तों की राह में बिजली से जुड़ा कोई खतरा न आए, इसके लिए 3,829 विद्युत पोलों पर रैपिंग, 327 संवेदनशील पोलों पर पीवीसी पाइप रैपिंग तथा 518 ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराई गई है- 576 स्थानों पर ढीली विद्युत लाइनों की सेगिंग दूर की गई, 182 स्थानों पर लाइन गार्डिंग और 130 टूटे अथवा तिरछे पोलों को दुरुस्त कराया गया- विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए 668 जम्परों को टाइट कराया गया तथा 12 कांवड़ शिविरों को अस्थायी विद्युत संयोजन दिए गए हैं- यात्रा के दौरान तत्काल कार्रवाई के लिए 308 विद्युत कर्मचारियों की तैनाती की गई है- डीएम अरविन्द कुमार चौहान की सतत निगरानी और स्पष्ट दिशा-निर्देशों का असर जमीन पर दिखाई दे रहा है- विद्युत विभाग की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं- किसी भी आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम 9193330422 सक्रिय है- संदेश साफ है शिवभक्तों की आस्था के मार्ग पर सुरक्षा में कोई समझौता नहीं!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़