बेवर/फर्रुखाबाद: सावन के पवित्र महीने में पांचाल घाट से गंगा जल लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक भीषण हादसा हो गया। मोहम्दाबाद क्षेत्र (बेवर-फर्रुखाबाद रोड) में खाटू श्याम मंदिर के पास पल्सर मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक सवार भाभी और उनके रिश्ते के देवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के थाना दन्नाहार अंतर्गत जंगपुरा निवासी गिरजा देवी (35) पत्नी रामलड़ैते शाक्य अपने परिवार के साथ कांवर यात्रा पर पांचाल घाट गंगा जल लेने गई थीं। उनके साथ रिश्ते में देवर लगने वाला ऋषभ शाक्य (15) पुत्र निवासी खांकेताल (थाना बेवर, मैनपुरी) भी गया था। दोनों गंगा जल लेकर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए अपने गांव लौट रहे थे।
मौके पर ही तोड़ा दम:
जैसे ही वे बेवर-फर्रुखाबाद मार्ग पर खाटू श्याम मंदिर के समीप पहुंचे, उनकी मोटरसाइकिल एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गिरजा देवी और ऋषभ शाक्य ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
क्षेत्र में शोक की लहर:
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और दोनों परिवारों में कोहराम छा गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त संवादाता राहुल यादव की रिपोर्ट