नरसिंहगढ़। स्थानीय विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ‘नरसिंह शिक्षा एवं समाजोत्थान समिति’ के अध्यक्ष पंडित श्री बृजेश कुमार पाठक (राजा साहब) द्वारा ध्वजारोहण किया गया, राष्ट्रगान एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से पुरुषोत्तम लाल चौरहा जी व गनेश आचार्य जी ने अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, भाषण एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी, सचिव परम सिंह जी, सह-सचिव बद्री प्रसाद गुप्ता जी , बाबूलाल मिश्रा जी, हिम्मत सिंह जी , जाहर सिंह पुजारी जी , राज पाठक जी (राजा भैया), विपिन जैन जी , संतोष मोदी,जी (पत्रकार), उपेंद्र जी, देवेंद्र खरे जी, साहब सिंह जी , बिहारी पाल जी , रमेश रैकवार जी, भगवानदास उपाध्याय जी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में प्रधानाचार्य परसराम सिंह ठाकुर द्वारा आभार प्रदर्शन के बाद मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।