मयूरभंज, 18 अगस्त 2026: पाटरा समाज, मयूरभंज की कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक बारिपदा के वार्ड नंबर-3 स्थित यूनिवर्सल एजुकेशन प्वाइंट, माइनिंग कॉलोनी में आयोजित हुई।
बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मयूरभंज के वीर सपूतों और महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। साथ ही, वर्ष 1882 में प्रकाशित ‘आनंद मठ’ उपन्यास में शामिल ‘वंदे मातरम्’ गीत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।
कार्यकारिणी की पहली बैठक में समाज के प्रस्तावित उपविधि यानी बायलॉ को अंतिम रूप देने, पाटरा समाज, मयूरभंज के पंजीकरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए। समाज के महासचिव स्वरूप कुमार बशा ने जानकारी दी कि संशोधित उपविधि और बैठक में लिए गए अंतिम निर्णयों का विस्तृत विवरण जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।
बैठक में समरेंद्र कुमार बशा, मानस रंजन महापात्र, संजय कुमार नायक, जयंत कुमार सेनापति, संतोष कुमार पात्र, किशोर कुमार बशा, रवि नारायण पृष्टि, सुब्रत बशा, ज्योति प्रकाश बशा और मृत्युंजय महापात्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने भारत माता के गौरवशाली इतिहास और देश के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में प्रदीप कुमार पात्र ने भारतवर्ष की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।