दुद्धी सोनभद्र। मुकदमा अपराध संख्या 58/26 से संबंधित मामले में विंढमगंज पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजेश चेरो पुत्र स्वर्गीय रामरतन चेरो, निवासी ग्राम करहिया, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र के घर पहुंचकर धारा 84 बीएनएसएस के तहत नोटिस का तामिला कराया।
पुलिस के अनुसार उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 109, 115(2), 85 एवं 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त के निवास पर पहुंचकर नोटिस की कार्रवाई पूरी की।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है। पुलिस द्वारा संबंधित मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।