गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक विधान परिषद चुनाव के अंतर्गत कुशीनगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में डॉ शरदेंदु कुमार त्रिपाठी के पक्ष में समर्थन हेतु सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। त्रिपाठी जी के भ्रमण के दौरान शिक्षकों और प्रबंधकों ने शिक्षा व्यवस्था में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों, मानदेय, पुरानी पेंशन और अन्य विभागीय विसंगतियों को उनके समक्ष प्रमुखता से रखा। डॉ. त्रिपाठी ने सभी की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और शिक्षक सदन में मजबूती से आवाज उठाने का भरोसा दिया।”
उन्होंने आगे बताया कि इस जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों में डॉ. त्रिपाठी के विजन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। सभी ने एक स्वर में इस मिशन के साथ जुड़ने का संकल्प लिया और आगामी एमएलसी चुनाव में उन्हें ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए अभूतपूर्व सहयोग और पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ शिक्षक, शिक्षाविद और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. त्रिपाठी के नेतृत्व पर अपना गहरा विश्वास व्यक्त किया I
गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के सम्मानित मतदाता गण अब परिवर्तन का मन बना चुके हैं यह समय आत्ममंथन और सही निर्णय का है। विधान परिषद के भीतर और बाहर, शिक्षकों के हितों से जुड़े अधिकांश गंभीर मुद्दों पर रहस्यमयी चुप्पी साध लेने वाले ‘माननीय’ जी को अब ससम्मान विदाई देने का वक्त आ चुका है। जो नेतृत्व हमारे हक की लड़ाई में मौन रहा, वह हमारे प्रतिनिधित्व के योग्य नहीं हो सकता।