हरदोई में संडीला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एटीएम से बैट्री, स्टेप्लाइजर और यूपीएस उड़ाने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा 409 गाड़ी भी बरामद की है।
पूरा मामला संडीला थाना क्षेत्र का है। 21 अगस्त को इंडिया 1 एटीएम के बिजनेस पार्टनर अमित अग्रवाल ने संडीला चौराहे से लखनऊ सर्विस रोड पर स्थित एटीएम से सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अज्ञात चोरों ने एटीएम से बैट्री, स्टेप्लाइजर और यूपीएस पर हाथ साफ कर दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कासगंज जिले के रहने वाले प्रिंस और शिवकांत के रूप में हुई है।
हरदोई / रिपोर्टर प्रवीण कुमार