बुरहानपुर। आगामी पवित्र त्योहार ईद-मिलादुन्नबी को देखते हुए बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्रीमान आशुतोष बागरी जी के निर्देशानुसार शिकारपुरा थाना प्रभारी श्रीमान संदीप चौरसिया जी द्वारा थाना क्षेत्र के नया मोहल्ला, शिकारपुरा, जैनाबाद, कागजीपुरा, तिलक चौराहा एवं गवलीपुरा सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान थाना प्रभारी ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के आयोजकों एवं समाजजनों से मुलाकात कर त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की समझाइश दी।थाना प्रभारी द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्गों का भी निरीक्षण किया गया तथा मार्गों से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गई। पुलिस प्रशासन ने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
ITN NATIONAL NEWS ब्यूरो चीफ बुरहानपुर — सैयद फारूक