सूरत शहर स्थित उधना इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
यहां उधना-नवसारी मेन रोड पर स्थित एम्बर कॉलोनी के सामने, सूरत महानगर पालिका SMC द्वारा सील की गई एक जर्जर AP मार्केट की इमारत के अंदर से एक इंसानी कंकाल बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही उधना पुलिस की उच्च अधिकारियों सहित एक बड़ी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेर कर जांच शुरू कर दी है,घटनास्थल उधना-नवसारी मेन रोड, एम्बर कॉलोनी के सामने स्थित पुरानी जर्जर AP मार्केट।इमारत की स्थिति सुरक्षा कारणों से सूरत महानगर पालिका ने इस जर्जर इमारत को पिछले लगभग 1 साल से पूरी तरह सील किया हुआ था।कंकाल की स्थिति बंद पड़े परिसर के अंदर केवल हड्डियों का ढांचा (कंकाल) ही बचा मिला है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मौत कई महीनों पहले हुई है।डायरी से मिला सुराग पुलिस को घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें प्राथमिक तौर पर सचिन डाभेल नाम लिखा हुआ मिला है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FSLकी टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।पोस्टमार्टम और DNA टेस्ट यह कंकाल किसी महिला का है या पुरुष का, और मौत की असली वजह क्या है, इसका पता लगाने के लिए कंकाल को DNA प्रोफाइलिंग और पोस्टमार्टम के लिए लैब भेजा गया है
ब्यूरो रिपोर्ट : सुमित शुक्ला