शुलियापदा, 26/08: रोटरी इंटरनेशनल के सात फोकस क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एक प्रमुख क्षेत्र है। इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बारीपदा हेरिटेज की ओर से शुलियापदा ब्लॉक के अंतर्गत बनकाटी स्थित सीमांत हाईस्कूल परिसर में दंत रोगों के कारण, रोकथाम एवं उपचार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।क्लब अध्यक्ष रोटेरियन तरणीसेन धल के मार्गदर्शन तथा सचिव संजीव कुमार दंडपाट की प्रत्यक्ष देखरेख में आयोजित जागरूकता सभा की अध्यक्षता श्री धल ने की।इस अवसर पर क्लब के सदस्य रोटेरियन अनिरुद्ध पृष्टि, अमिताभ पटनायक, संतोष कुमार कास्त, शैबाल कांत नायक, नलिन कुमार चौधरी, चंद्रमोहन सिंह और चित्तरंजन पलता सहित अन्य सदस्यों ने भाग लेकर विद्यार्थियों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
किसानतांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दंत चिकित्सक डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने विद्यार्थियों को दंत रोगों के विभिन्न कारणों, रोकथाम एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय के 77 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनादि चरण बेहरा को उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही दसवीं कक्षा के लिए ओस्टा टेस्ट पेपर का एक सेट विद्यालय को प्रदान किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार परिड़ा, वेणुधर महांती, शिक्षिकाएं रेवती प्रधान और कनकलता महांती, गौरमोहन महांती तथा कर्मचारी दशरथ महांती, बलराम महांती और क्षितिश चंद्र महांती सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।