बिजली विभाग की लापरवाहीं खंबा दे रहा दुर्घटना को निमंत्रण
अलीगढ़ थाना मड़राक क्षेत्र अंतर्गत गांव मुकटगढी़ के निकट आओ पुर जाने वाली सड़क पर तिराहे पर टूटा खंबा दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है यहां रोजाना हजारों की तादात में राहगीर निकलते हैं ।
उन राहगीरों में विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हैं लेकिन यह टूटा खंबा बिजली विभाग की लापरवाही और निष्क्रियता की पोल खोल रहा है और विभाग की निष्क्रियता व अकर्मण्यता का दावा कर रहा है ।
कि विभाग में लगे कर्मचारी व अधिकारीगण कितने लापरवाह हैं जिन्होंने टूटे खंभे की ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया है देखते हैं कि विद्युत विभाग चिर निंद्रा में कब तक सोता रहेगा और क्या इस जन समस्या का भी निस्तारण हो सकेगा।