एक यूनिट रक्त बचा सकती है जिंदगी, 6 सितंबर को लगेगा रक्तदान शिविर
खैरगढ़। कस्बे में आगामी 6 सितंबर, रविवार को माधुर वैश्य रक्तदान समिति की ओर से शिवा रिसॉर्ट में सर्वजातीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन डॉ. विनीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया जाएगा।
शिविर प्रभारी ऋतिक गुप्ता ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। साथ ही लोगों से अपने परिचितों और अन्य नागरिकों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
ऋतिक गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सहभागिता से रक्तदान शिविर को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
खैरगढ़ फिरोजाबाद से अमित पालीवाल की खबर