बिहार मोतीहारी से अमरजीत की ख़ास रिपोर्ट कांग्रेस संगठन को पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करने पर जोर
– मोतिहारी के सुगौली में रविवार को सरगम मैरेज हॉल में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस नेता असहाबुल होदा अंसारी ने की, जबकि जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल मुख्य अतिथि रहे।
‘चलो पंचायत, चलो वार्ड’ और ‘हर घर अभियान पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष अखिलेश दयाल ने कार्यकर्ताओं से पंचायत, गांव और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगले एक माह में संगठन का विस्तार किया जाएगा। बैठक में कई कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में वरिष्ठ नेता विक्रम प्रसाद गुप्ता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।