उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना बहेड़ी क्षेत्र से माहौल खराब करने की एक बड़ी साजिश सामने आई है। यहाँ के गाँव भिलईया के अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को बीती रात कुछ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। उपद्रवियों ने न सिर्फ प्रतिमा को नुकसान पहुँचाया, बल्कि पार्क में लगी लाइटें और वहाँ लगे पानी के फ्रीजर की टंकी को भी बुरी तरह तोड़ डाला।सुबह जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस कायराना हरकत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और अंबेडकरवादियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना आग की तरह फैली, जिसके बाद विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता और भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारीघटना की संवेदनशीलता और ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित भीड़ को शांत कराने की कोशिश की और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को जल्द से जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।मामले की गंभीरता देख SDM और CO ने संभाला मोर्चाक्षेत्र में बढ़ते तनाव और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी तुरंत एक्शन में आ गए। कुछ ही देर में बहेड़ी के CO (क्षेत्राधिकारी) अरुण कुमार और SDM बहेड़ी भी भारी पुलिस फोर्स के साथ भिलईया गाँव पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।फिलहाल, गाँव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उपद्रवियों का सुराग लगाने की कोशिश में जुटी है।
बरेली के बहेड़ी में भारी tतनाव: अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति खंडित, तोड़फोड़ से ग्रामीणों और अंबेडकरवादियों में भारी आक्रोश; भारी पुलिस बल तैनात