बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह
लोकेशन,,, मोतिहारी
बापूधाम महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, मोतिहारी में मेडिकल कॉलेज और चीनी मिल की घोषणा
मोतिहारी पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार को बापूधाम महोत्सव-2026 का तीन दिवसीय भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंचासीन जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान जिले के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री ने मोतिहारी में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की। मेडिकल कॉलेज बनने से जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी नए अवसर मिलेंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मोतिहारी में चीनी मिल स्थापित करने की भी घोषणा की। चीनी मिल की स्थापना से क्षेत्र के गन्ना किसानों को स्थानीय स्तर पर गन्ना बिक्री की सुविधा मिलने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। एवं उन्होंने मोतिहारी में हेलीपेड बनाने की भी घोषणा किया जिससे जिले वाशियो को हेलिकॉप्टर से हवाई यात्रा करने की सुविधा होगी।
कार्यक्रम के दौरान जिले में करीब 285 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास की गई। वहीं, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह की मांग पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोतिहारी में तारामंडल बनाए जाने की घोषणा की।
बापूधाम महोत्सव-2026 के तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से महात्मा गांधी की चंपारण से जुड़ी ऐतिहासिक विरासत को याद करने के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज, चीनी मिल और तारामंडल की घोषणाओं से जिले के लोगों में उत्साह है। इन परियोजनाओं को पूर्वी चंपारण के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं