कानून व्यवस्था संभालने के लिए एसएसपी ने थाना प्रभारी को किया इधर से उधर।
- बदायूं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम रहे निरीक्षक को इधर से उधर स्थानांतरण कर दिया है जिसमें कुछ निरीक्षक को लाइन भेजा गया है तो कुछ को साइड लाइन कर दिया गया है 17 निरीक्षक,उपनिरीक्षकों के तबादलों में चार को गैर जनपद स्थानांतरण होने के चलते रिलीव किया गया है जिसमें नए चेहरे को जिम्मेदारी दी गई है उसमें कपिल कुमार को फैजगंज बेहटा और सनी चौधरी को अलापुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है एसएसपी अंकिता शर्मा ने कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त करने के लिए बड़े स्तर पर फेलबदल किया है जिसमें कोतवाली इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन, निरीक्षक माधौ सिंह बिष्ट को अलापुर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है वहीं निरीक्षक वेदपाल सिंह दातागंज का गैर जनपद स्थानांतरण होने के फल स्वरुप पुलिस लाइन भेजा गया है निरीक्षक ऋषिपाल सिंह को उघैती से प्रभारी निरीक्षक दातागंज,उप निरीक्षक उदयवीर सिंह को थानाध्यक्ष उघैती,विदेश कुमार शर्मा को मुजरिया से हटकर एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है इस्लामनगर के कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक सनी चौधरी को थाना अलापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है शेखूपुर के चौकी इंचार्ज नीरज कुमार को मुजरिया का थानाध्यक्ष,बाबू राम गौतम को जरीफनगर, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से उझानी इंस्पेक्टर बनाया गया है जरीफनगर थानाध्यक्ष सुमित शर्मा, बिसौली इंस्पेक्टर केके मिश्रा, फैजगंज इंस्पेक्टर सुभाष कुमार और दातागंज इंस्पेक्टर वेदपाल को गैर जनपद स्थानांतरण होने के चलते रिलीव किया गया है।
