बहराइच: 2 सितंबर 2026 विश्व नारियल दिवस के मौके पर बहराइच में आस्था वेलफेयर सोसायटी की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को आस्था वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर सविता वर्मा ने नारियल के सेवन से होने वाले स्वास्थ लाभ के बारे जानकारी देते हुए उसके महत्व के बारे में बताया।श्रीमती वर्मा ने बताया के भोजन में पेय पदार्थ के साथ इसके हर हिस्से का उपयोग होता है, जिसे फाइबर,ईंधन और सौंदर्य प्रसाधनों में उपयोग में लाया जाता है। आपको बता दे के 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है और जीवन का वृक्ष कहे जाने वाले नारियल के महत्व का भोजन,स्वास्थ और ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं में कितना योगदान है इसी को समझाने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था।