श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन*
बिहार सरकार के निर्देशानुसार गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले के सभी अनुसूचित जाति टोलों में *समरसता संकल्प अभियान* चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज माइक्रोप्लान के अनुरूप कोटवा प्रखण्ड अंतर्गत मछरगांवा पंचायत के नवादा गाँव में आयोजित शिविर का जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पर्यवेक्षण किया गया।
पर्यवेक्षण के दौरान शिविर में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा वंचित लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर कोटवा प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री चिरंजीव पाण्डेय द्वारा शिविर में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सभी लाभुकों के साथ सौजन्यतापूर्ण व्यवहार करते हुए ससमय उनकी समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभुक सरकारी लाभ से वंचित न रहे।
- शिविर में प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी श्री सुमित कुमार,प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।