- तालुका विधिक समिति अरेराज के अध्यक्ष विमलेश कुमार ,सचिव वैभव कुमार एवं उपेन्द्र साह ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अरेराज,पूर्वी चम्पारण।
अरेराज अनुमंडलीय न्यायालय परिसर में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, अरेराज परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विमलेश कुमार, सब-जज-3 श्री उपेंद्र साह एवं समिति के सचिव श्री वैभव कुमार ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को अपने विवादों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी मंच प्रदान करती है।
उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित मामलों का भी आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जा सकेगा। उन्होंने बैंक ऋण से संबंधित मामलों में पक्षकारों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के आलोक में आयोजित होने वाली इस लोक अदालत के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इसका लाभ उठा सकें। प्रचार वाहन का मुख्य उद्देश्यऋण समझौता जिन लोगों के बैंक खाते एनपीए हो चुके हैं या लोन की किस्तें बकाया हैं, वे बैंक अधिकारियों के साथ बैठकर वन-टाइम सेटलमेंट के तहत भारी छूट पर अपने ऋण का निपटारा कर सकते हैं।जागरूकता फैलाना: यह विशेष प्रचार रथ अरेराज अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों, ग्राम पंचायतों और सुदूर देहाती इलाकों में घूम-घूम कर लोगों को लोक अदालत की तारीख और फायदों के बारे में जानकारी देगा।त्वरित व मुफ्त न्याय: लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए कोई अदालती शुल्क (Court Fee) नहीं लगता और यहाँ आपसी सहमति से हुआ फैसला अंतिम व सर्वमान्य होता है।
किन मामलों का होगा निपटारा?बैंक ऋण के अलावा इस आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्य सुलहनीय मामलों को भी सुलझाया जाएगा:बैंक ऋण व रिकवरी से जुड़े मामले को सुलझाया जायेगा। आपका भी कोई पुराना लोन या बैंक विवाद बकाया है, तो आप अपने संबंधित बैंक या न्यायालय के विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं। प्रचार वाहनों के माध्यम से अरेराज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन, इसकी उपयोगिता तथा इसमें मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निष्पादन से संबंधित जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर न्यायालय कर्मियों में नाजिर अमित कुमार, मनोज यादव, सुशील कुमार एवं शांतनु सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। वहीं अधिवक्ता अनिल तिवारी, अजीत कुमार सिंह एवं आशुतोष मिश्रा ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में सहयोग का आश्वासन दिया।