बारिपदा: 3/9 अखिल भारतीय स्वायत्त शासन दिवस के अवसर पर बारिपदा नगरपालिका ने ओडिशा के नगरपालिका इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। नगरपालिका की ओर से गुरुवार को आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 716 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। वहीं, इस शिविर में 55 महिलाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर एक और रिकॉर्ड बनाया।
नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णानंद महांति की अध्यक्षता में नगरपालिका कल्याण मंडप, रोटरी क्लब तथा मयूरभंज एथलेटिक एसोसिएशन सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बारिपदा तहसीलदार सपन साहू और कार्यकारी अधिकारी सपन साहू ने किया।
रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए बारिपदा तहसीलदार सपन साहू ने स्वयं भी रक्तदान किया।शिविर में कुल 716 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, जिसे ओडिशा के नगरपालिका इतिहास में अब तक का सर्वाधिक रक्त संग्रह बताया गया है। इनमें 55 महिला रक्तदाताओं की भागीदारी भी नगरपालिका के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है।बारिपदा नगरपालिका की वर्तमान परिषद ने वर्ष 2022 में कार्यभार संभाला था। रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से नगरपालिका की ओर से प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय स्वायत्त शासन दिवस के अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।वर्ष 2022 में 323 यूनिट, 2023 में 403 यूनिट, 2024 में 463 यूनिट और 2025 में 650 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। वहीं, वर्ष 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 716 यूनिट पहुंच गया, जिससे बारिपदा नगरपालिका ने राज्य स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है।शिविर में दो परिवारों ने भी सामूहिक रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर मिसाल पेश की। वार्ड पार्षद अंबिका साहू और उनके दामाद अनिमेष मढ़ुआल ने रक्तदान किया। वहीं, दूसरे परिवार से पिता दिवाकर स्वाईं, बहू लक्ष्मीप्रिया स्वाईं और पुत्र प्रदीप कुमार स्वाईं ने भी रक्तदान किया।नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णानंद महांति के संयोजन में आयोजित इस शिविर में बारिपदा नगरपालिका क्षेत्र के सभी 28 वार्डों से आम नागरिकों, युवाओं, युवतियों और महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, शिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठानों ने स्वैच्छिक रूप से भाग लिया।रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य अमर सेठी के साथ बारिपदा रक्त भंडार और उदला रक्त भंडार के कर्मचारियों ने शिविर में उपस्थित रहकर रक्त संग्रह किया।इस अवसर पर उपनगरपालिका अध्यक्ष सीमा दास सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।सभी के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके लिए नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णानंद महांति ने सभी रक्तदाताओं, संस्थाओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।