बापूधाम महोत्सव के तीसरे दिन आज संध्या
श्रवण कुमार,माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जन संपर्क विभाग बिहार सरकार,माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार, श्री राजू तिवारी,माननीय विधान पार्षद डॉ खालिद अनवर, जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार,सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा, जद यू जिला अध्यक्ष श्री भरत पटेल,बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री पवन राज के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित उदघाटन किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग और सूचना जनसंपर्क विभाग सह जिला प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि सर्व प्रथम मैं बापू की धरती चंपारण को नमन करता हूं। बापू ने देश की आजादी में जो योगदान दिया और उन्होंने जो कुछ किया वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। परंतु चंपारण की धरती ने ही महात्मा गांधी को बापू बनाया जहां उन्होंने सत्याग्रह का प्रथम सफल प्रयोग किया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री ने मोतिहारी सांसद श्री राधा मोहन सिंह को भी साधुवाद दिया कि उनके देखरेख में जिला प्रशासन के द्वारा बापूधाम महोत्सव को काफी अच्छे तरीके से सजाया और संवारा गया है।उन्होंने कहा कि चंपारण के स्थानीय विधायक सहित सभी माननीय जनप्रतिनिधि यहां के उन्नति और विकास की बात करते हैं और इसके लिए लगे रहते हैं।
माननीय मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में 2020 से 2025 के दौरान कुल 11लाख लोगों की सरकारी नौकरी मिली साथ ही 40 लाख से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि 2025 से 30 की अवधि में सरकार का लक्ष्य एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का रखा गया है और इस दिशा में तेजी से सरकार काम कर रही है। एनडीए की सरकार में बिहार को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसका एक बड़ा उदाहरण यह है कि बिहार राज्य में 40000 महिलाओं को पुलिस में भर्ती मिली है जो देश में सर्वाधिक है।
उन्होंने कहा कि चंपारण के लोगों के सहयोग प्रेम भाईचारा और आपसी मिल्लत से राज्य को आगे बढ़ाने में सहूलियत होगी। महोत्सव के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर माननीय मंत्री ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार, श्री राजू तिवारी एवं माननीय विधान पार्षद डॉ खालिद अनवर ने भी महोत्सव में उपस्थित बड़ी संख्या में जनता को संबोधित किया।