खैरगढ़ में सर्वजातीय दशम रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन, रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के तत्वावधान में रविवार को कस्बा खैरगढ़ स्थित शिवा गेस्ट हाउस, बीज गोदाम के पास बाईपास रोड पर सर्वजातीय दशम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अनुराग गुप्ता (अन्नू गुप्ता) ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि अरविंद गुप्ता ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर फिरोजाबाद से पधारे मुख्य अतिथियों का भी आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अश्विनी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष; सुनील गुप्ता, मंडल मंत्री; सुधीर गोलक, वरिष्ठ उपाध्याय; संजय गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष तथा ध्रुव कुमार आचार्य, न्याय परिषद अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में विभिन्न समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने वाला उपहार है। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जा सकता है।
शिविर के संरक्षक डॉ. विनीत गुप्ता तथा शिविर प्रभारी ऋतिक गुप्ता, अनमोल गुप्ता एवं प्रभात गुप्ता रहे। सह-प्रभारियों सौरभ गुप्ता, राहुल गुप्ता (नेता) एवं आदित्य गुप्ता ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
इन सहयोगी सदस्यों ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कौशल किशोर गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुनील उपाध्याय, तेजेंद्र परिहार, अजय गुप्ता, नूतन गुप्ता, अनुराग गुप्ता (अन्नू गुप्ता), गणेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, अशुल गुप्ता, आकाश गुप्ता, पंकज चौहान, राहुल तिवारी, अमित पालीवाल, दीपक गुप्ता, हरी मोहन गुप्ता, अनुज गुप्ता, कुणाल गुप्ता, शिखर गुप्ता, लकी गुप्ता, विनय गुप्ता, सचिन गुप्ता, अनमोल गुप्ता एवं केंद्रीय सेवा दल अध्यक्ष नितिन गुप्ता सहित समस्त शाखा सभा, महिला मंडल सेवाएं एवं क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, आपका एक प्रयास किसी के जीवन में नई रोशनी ला सकता है।” शिविर ने सामाजिक एकता, भाईचारे और मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। रिपोर्टर अमित पालीवाल
