जयपुर। वार्ड संख्या 87 से प्रतिभा शर्मा के प्रत्याशी के रूप में सामने आने के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। प्रतिभा शर्माi ने वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आमजन के साथ लगातार संपर्क को अपनी प्राथमिकता बताया है।प्रतिभा शर्मा का कहना है कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना और वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानने पर भी जोर दिया।प्रत्याशी के रूप में प्रतिभा शर्मा की दावेदारी को लेकर समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में वार्ड 87 में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है
अब निगाहें इस बात पर हैं कि वार्ड 87 की जनता किस प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन जताती है।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट