बारीपदा, 8 सितंबर: स्थानीय ताकतपुर स्थित विद्या भारती शिशु विद्या मंदिर में चौथा वार्षिक विज्ञान मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बैसिंगा कैनाल डिवीजन के सहायक अभियंता श्रीमय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर उन्होंने नन्हे वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यही विद्यार्थी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बारीपदा प्रखंड शिक्षा कार्यालय के समावेशी शिक्षा साधनकर्मी दिलीप कुमार दास तथा विद्यालय के शुभचिंतक बद्रीनारायण शतपथी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विज्ञान मेले के वरिष्ठ वर्ग में रुहिया बेसरा ने प्रथम, जीतजय प्रकाश बारिक ने द्वितीय तथा लक्ष्मीनारायण नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में आदित्य नारायण शतपथी प्रथम, मनीषा महांत द्वितीय और लोमिस्मिता सोरेन तृतीय स्थान पर रहीं।मेले में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की छात्रा दीप्सिता महांत को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक सुब्रत कुमार बसा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।विद्यालय के निदेशक कृष्णचंद्र पलेई ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रधानाचार्या सुश्री रीता शतपथी ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। विज्ञान मेले के आयोजन में सुदाम महांत और शिक्षिका शुभश्री बेहरा ने सहयोग किया।कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका कल्याणी महांती ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।