रोहित पाण्डेय मध्य प्रदेश स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
डबरा क्षेत्र के कोसा गांव से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बताया जा रहा है कि महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए डबरा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि मारपीट के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।हालांकि, मौत की असली वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर गर्भवती महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई? पुलिस जांच में जल्द ही पूरे मामले का सच सामने आने की उम्मीद है।