जिला जालोर रात में मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ। सायला थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ली। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने सायला थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात चोरों का पता लगाकर चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है।पुलिस में दी गई रिपोर्ट के अनुसार 8 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोर मकान में घुसे और ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरी में करीब 1.18 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात एवं 50,000नकदी चोरी होने की बात सामने आई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दस्तावेज के अनुसार प्रकरण में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा जांच सहायक उप निरीक्षक रूपाराम को सौंपी गई है।पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों का पता लगाया जाए तथा चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।जांच के बाद ही चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और पूरी सूची स्पष्ट होगी।
इंडियन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला