कलसिया और गांव बुबका के बीच लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता
कलसिया और गांव बुबका के बीच सड़क पर लगातार हो रही घटनाओं एवं दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अवैध खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों का आवागमन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।
वाहन चालकों द्वारा शराब या नशे की हालत में वाहन चलाने संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच किया जाना आवश्यक है। इस प्रकार की लापरवाही किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
हमारी मांग है कि संबंधित प्रशासन एवं पुलिस विभाग इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करे तथा सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराए।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़