कोटा जिले में सिमलिया क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुरा में अप्रैल 2023 में बनाया गया उप स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया महज 2 3 साल में ही हॉस्पिटल का फर्स, दीवारे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है भवन इतना जर्जर हो चुका है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसकी रिपोर्ट कोटा जिले के cmho नरेंद्र नागर को भी दे दी गई है पर इसका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।। गौरतलब है कि 41 लाख रुपए की बड़ी राशि से बना यह उप स्वास्थ्य केंद्र महज 2 साल में ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है सवाल यह है कि कब तक हमारे देश में आम जनता के पैसे को इस तरह भ्रष्टाचार करते हुए बर्बाद किया जाता रहेगा।।
भूपेंद्र धाकड़ कोटा