मुहम्मदाबाद: शेरपुर कलां में अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
मुहम्मदाबाद: मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में शेरपुर कलां के हरिजन बस्ती के ग्रामीणों ने आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और प्रशासन से जमीन को तत्काल खाली कराने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने बस्ती की आबादी वाली जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय का रुख किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने अतिक्रमण नहीं हटाया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। तहसीलदार महेंद्र बहादुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
घेराव के दौरान अमरनाथ, खखनू, रमेश राम, सरवन, रामसेवक सहित बड़ी संख्या में बस्ती की महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। पत्रकार हरिओम कुमार बाँठा ने इस घटना की सूचना दी।