संवाददाता – विकाश कुमार शर्मा जोरहाट असम
जोरहाट।
विप्र समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय ऋषि पंचमी समारोह श्री मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी स्थित महेश्वरी भवन में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया। दूसरे दिन 11 जोड़ों द्वारा ऋषि-मुनियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
इसके पश्चात शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समाज के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
समाज के सदस्यों ने बताया कि ऋषि पंचमी का यह आयोजन प्रतिवर्ष इसी प्रकार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम में समाज की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे आयोजन के दौरान उत्सव एवं भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं सभी के सहयोग के साथ हुआ।