ताजा खबर

कलेक्टर ने किया उत्कृष्ट विद्यालय शाहगढ़ का औचक निरीक्षण।

```html id="cyap7e" ```

कलेक्टर ने किया उत्कृष्ट विद्यालय शाहगढ़ का औचक निरीक्षण।

छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक दर्ज और परीक्षा परिणाम अच्छा होने पर शिक्षक परिवार को सराहा
__
शाहगढ़। भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने शाहगढ़ के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इच्छित गढ़पाले, एसडीएम सुश्री शशि मिश्रा, संकुल प्राचार्य एवं बीईओ अशोक तिवारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री दीपक सिंह को प्राचार्य श्री अशोक तिवारी ने बताया कि 2450 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत संख्या होने के कारण छात्र-छात्राओं को बैठने में असुविधा होती है।
कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय में 2450 छात्र-छात्राओं की संख्या दर्ज होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार की छात्र संख्या समस्त शालाओं में दर्ज हो जाए तो शासकीय विद्यालयों की छवि पूरे प्रदेश स्तर पर अंकित होगी। उन्होंने विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी अच्छा होने पर विद्यालय के शिक्षक परिवार की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *