ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बीजेपी विजय संकल्प मोटरसाइकल रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

```

कन्नौज समाचार

इंडियन टीवी न्यूज जिला ब्यूरो धर्मेंद्र कुमार के साथ संतोष कुमार

बीजेपी विजय संकल्प मोटरसाइकल रैली
निकाल मतदाताओं को किया जागरूक।

भारतीय जनता पार्टी कन्नौज लोकसभा द्वारा आज एक विजय  संकल्प  मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यरूप से लोकसभा प्रत्यासी सांसद सुब्रत पाठक,  मंत्री असीम अरुण,जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया उपस्थित रहे रैली का शुभारंभ मंडी समिति कन्नौज से हुआ जिसमें हज़ारों की संख्या में पार्टी समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली  मंडी समित से प्रारंभ होकर  सराईमीरा बस स्टॉप से होते हुए मकरंद नगर कन्नौज पहुंची जहा लोगो ने पुष्प बरसा कर संसद सुब्रत पाठक सहित रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं का स्वागत किया ।रैली लखन तिराह होते हुए ग्वाल मैदान  सहित सहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पाल चौराहा पहुंची जहा  रैली का समापन किया गया ,रैली का स्वागत सहर में जगह जगह किया गया रैली में नरेंद्र मोदी सुब्रत पाठक जिंदा बाद के नारे लग रहे थे कार्यकर्ताओं को जोश देखते बन रहा था सहर मोदी ,योगी व सुब्रत पाठक जिंदा बाद के नारो से गूज रहा था । वही कार्यकर्ता  अबकी बार 400पार का नारा  भी लगा रहे थे। सहर चारो ओर भाजपा के झंडो से पट गया था वही सांसद सुब्रत पाठक ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की यह इंडी गठबंधन द्वारा धनबल के प्रयोग से पूरे प्रदेश से इकट्ठी की गयी भीड़ नहीं ना भाड़े पर लाई गई भीड़ है बल्कि कन्नौजवासियों का  भारतीय जनता पार्टी और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थन में 4 जून को 400 पार का स्पष्ट प्रमाण है।  और आप सब के दम पर एक बार फिर से कन्नौंज लोकसभा में कमल खिलने जा रहा है  । वही रैली में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *