वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाराणसी पुलिस की चौबेपुर थाना पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 0108/2026 धारा 70(1) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी प्रभाकर निषाद (उम्र करीब 19 वर्ष) निवासी ग्राम पूरागनेश कला, थाना बलुआ, जनपद चंदौली को 2 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे बरियासनपुर अंडरपास, थाना चौबेपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
साथ ही, मामले में संलिप्त दो 17 वर्षीय बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
26 फरवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर में मामला दर्ज किया गया था।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
कार्रवाई में शामिल टीम
गिरफ्तारी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में की गई। टीम में विकास कुमार मौर्या, अपराजित सिंह चौहान, अनुराग कुमार तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, शशि कुमार सरोज और प्रेम पंकज (सर्विलांस सेल) शामिल रहे।
आगे की प्रक्रिया
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है और बाल अपचारियों से संबंधित प्रावधानों के तहत आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।