सहारनपुर
तल्हेडी बुजुर्ग- जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी व पूर्व नागल ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव अम्बोली धर्मपुर सरावगी में जिला पंचायत द्वारा किए गए कार्यों का उद्घाटन, किसान संवाद समारोह व नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष अजीत राणा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जिला पंचायत द्वारा क्षेत्र में होने वाली 8 करोड़ रुपए की 23 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और चौधरी मांगेराम द्वारा नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष अजीत राणा को फूल मालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि। भाजपा की डबल इंजन की सरकार से उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में हाईवे निर्माण कार्य किए गए जिसके कारण आज दिल्ली से सहारनपुर पहुंचने में मात्र दो घंटे का समय लगता है। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की जनता को भयमुक्त वातावरण मिला है जिसके चलते आज उत्तर प्रदेश में अपराधी पस्त हो चुका हैं और प्रदेश की जनता अब भय मुक्त होकर अपना जीवन यापन कर रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके शासन में बहन बेटियां असुरक्षित महसूस करती थी लेकिन भाजपा सरकार में बहन बेटियां निर्भय होकर चलती है जिन पर कुदृष्टि डालने वाला दस बार सोचता हैं।उधर शुगर मिलों द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान समय पर नहीं होता था लेकिन अब मात्र 15 दिनों में गन्ना मिलें भुगतान कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष अजीत राणा ने उच्च नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्व को भली भांति निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने कहा कि विगत चार वर्षों में करीब पांच सौ करोड़ की योजनाओं से जनपद फलीभूत हुआ है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता व नागल व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर द्वारा किया गया।
इस दौरान देवबंद गन्ना समिति के डायरेक्टर पपिन चौधरी, जिला कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष इशांत चौधरी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक कीरत सिंह, नकुड विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, नगर विधायक राजीव गुम्बर, डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव अध्यक्ष राजपाल चौधरी, मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष सोकेन्द्र चौधरी, नागल सहकारी समिति अध्यक्ष पवन त्यागी, जिला महामंत्री पवन सवई,अंबोली ग्राम प्रधान शीशपाल चौधरी, मनोहरपुर ग्राम प्रधान बाबूराम, मनीष चौधरी, श्यामवीर त्यागी, मास्टर विनय कुमार ,राजीव कुमार ,राकेश त्यागी ,विपिन आर्य, मानसिंह सैनी, सुनील चौधरी ,सत्येंद्र वैदिक, विपिन आर्य के साथ हजारों की संख्या में सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़