सोनभद्र ।पिपरी थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए रेणुकूट की ओर जा रहा था और रास्ते में एक ट्रेलर की चपेट में आ गया।मृतक की पहचान 30 वर्षीय रमेश पुत्र जवाहिर, निवासी ग्राम बलियरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश प्रतिदिन की तरह बी शिफ्ट की ड्यूटी करने के लिए बाइक से घर से निकला था। इसी दौरान रनटोला अरवाई सिंह घाट की पुलिया के पास ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। और मामले की जांच में जुट गई है।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है