विजयनगर।
नगर निकाय चुनाव के तहत अध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन नामांकन दाखिल किए गए। इनमें भाजपा की ओर से दो और कांग्रेस की ओर से एक प्रत्याशी ने अपनी दावेदारी पेश की।भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 2 के विजय राजेंद्र लेघा और वार्ड नंबर 22 के विजय मनोज रूखाया ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 14 के सुशील बिट्टू मिड्ढा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दर्ज करवाया।
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से नगर निकाय की राजनीति में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। अब सभी की निगाहें नामांकन प्रक्रिया के आगामी चरणों और अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हैं।
गंगानगर के विजयनगर से
मनीष दाधीच जिला ब्यूरो चीफ