बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह
मोतिहारी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस के अवसर पर मोतिहारी के छतौनी स्थित दलित बस्ती में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान करीब 11 किलो का केक काटा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दलित बस्ती की महिलाएं शामिल हुईं और उत्साहपूर्वक जन्मदिवस समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि महिलाओं ने स्वयं केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की खुशियां मनाईं। केक काटने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं और आपस में खुशियां साझा कीं। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जश्न का माहौल बना रहा।
आयोजकों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर बस्ती की महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
दलित बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम में मंजूलाल और भाजपा नेता लड्डू बनिहार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर जन्मदिवस समारोह को सफल बनाने में सहयोग किया। इस अवसर पर महिलाओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं।