महोबा ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’ पहल के अंतर्गत जनपद के सभी कार्यालयों सरकारी भवनों, ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों एवं तालाबों के तटों पर शाम 07 बजे एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर समाज को सामूहिक सहभागिता एवं सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लगभग 120000 लाभार्थियों के द्वारा अपने घरों में आशीर्वाद के दीये जलाये गये।
जनपद के वृहद स्थलों— मन्दिर, विभिन्न परियोजनाओं एवं घाटों पर वृहद स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित कर, समाज को संगठित रहकर निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम में जनपद के मा० जनप्रतिनिधिगणों, सम्मानित एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सेवा संकल्प अभियान सेवा दिवस मानव सेवा
ITN NATIONAL
दुर्गेश बिल्थरे ब्यूरो चीफ महोबा