बारीपदा, 19/9: मयूरभंज जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश सचिव तथा पीसीसी सदस्य मीनकेतन बेहरा के खिलाफ जारी निलंबन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने वापस ले लिया है।राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार पाढ़ी ने सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद मयूरभंज जिला कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से निलंबन वापस लेने संबंधी प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।निलंबन वापस लिए जाने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र बिश्वाल, मयूरभंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश रथ, अशोक गिरी, प्रदीप दास, एससी सेल की सभानेत्री सुस्मिता बेहरा, जिला उपसभानेत्री माधवी सेनापति, भुवनेश्वरी जेना, गौरी नायक सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही मीनकेतन बेहरा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।निलंबन वापस होने के बाद मीनकेतन बेहरा ने जिले के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा राज्य नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर कार्य करते हुए मयूरभंज में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करेंगे।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।